लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित रहे छात्रों के लिए पोर्टल खोलने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर बनने वाले समर्पित आयोग से संबंधित प्रस्ताव भी आ सकता है।
