Home PRIMARY KA MASTER NEWS राज्यस्तरीय पहलवान ने शिक्षिका से की छेड़छाड़

राज्यस्तरीय पहलवान ने शिक्षिका से की छेड़छाड़

by Manju Maurya

बागपत। स्कूल से वापस घर लौट रही शिक्षिका के साथ थार सवार राज्यस्तरीय पहलवान ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने भाई को घटना की जानकारी दी, तो भाई ने अपने साथियों के साथ आरोपी पहलवान को धर-दबोचा और फिर उसकी पिटाई करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बागपत-मेरठ हाईवे पर दिन-दहाड़े हुई घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन बागपत शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है।

वह रोजाना ई-रिक्शा से स्कूल आती-जाती है। बताया कि बाघू गांव का रहने वाला राज्य स्तरीय पहलवान अभिषेक उसकी बहन का चार-पांच दिनों से पीछा कर रहा था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसकी बहन ई-रिक्शा से वापस घर लौटने लगी, तो अभिषेक अपनी थार गाड़ी से ई-रिक्शा का पीछा करने लगा। बताया कि जैसे ही ई-रिक्शा बागपत-मेरठ हाईवे पर सीएनजी पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंची, तो आरोपी ने हाईवे पर ई-रिक्शा के आगे अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद वह थार से नीचे उतरा और ई-रिक्शा में आकर बैठ गया। आरोप लगाया कि इसके बाद उसने बहन से मोबाइल नंबर मांगा, तो उसने देने से इंकार कर दिया तो आरोपी उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की और फिर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच बहन ने फोन कर घटना की जानकारी मुझे दी। वह अपने साथियों के साथ तुरंत ही मौके पर पहुंच गया और आरोपी पहलवान को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी पहलवान राज्य स्तर की कुश्ती लड़ चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar