लखनऊ। सीतापुर में बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह के साथ प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा द्वारा की गई मारपीट के मामले में यूपी एजुकेशनल ऑफिसर्स डीजी को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग कहा- बीएसए के साथ हुई घटना गंभीर, मिले सुरक्षा एसोसिएशन बीएसए के समर्थन में आया है। एसोसिएशन ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी को पत्र भेजकर अधिकारियों के साथ होने वाली घटनाओं का संज्ञान लेने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष कौस्तुभ कुमार सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सीतापुर बीएसए के साथ पदीय दायित्वों के निर्वहन के समय यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि संघ की कार्यकारिणी ने इस घटना की निंदा की व रोष व्यक्त किया है। उन्होंने ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए त्वरित उपाय करने की बात कही है। साथ ही इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
महासचिव विनय कुमार सिंह ने बीएसए को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की। वहीं दूसरी तरफ शनिवार को जिलाधिकारी सीतापुर की पहल पर स्कूल में पठन-पाठन शुरू करा दिया गया। इससे निदेशालय के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं जांच कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी।
शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के समय घटित घटनाओं का संज्ञान लेने के सम्बन्ध में महानिदेशक को अधिकारी संघ ने लिखा पत्र

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में