समस्त DIET PRINCIPAL/DIOS/BSA/BEO कृपया ध्यान दें-
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 के मध्य सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत राज्य शिक्षण पखवाड़ा मनाया जाना है। i-GOT पोर्टल पर पंजीकृत सभी कार्मिकों के द्वारा i-GOT पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों में से कम से कम 05 कोर्स को शिक्षण पखवाड़े की अवधि में अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
Date- 19/9/2025
▶️10 अथवा अधिक कोर्स करने वालों की संख्या-6220
▶️5-9 कोर्स करने वालों की संख्या-36221
▶️3-4 कोर्स करने वालों की संख्या-88736
▶️1-2कोर्स करने वालों की संख्या-101878
▶️ Course Not Done-230134
उपरोक्त से स्पष्ट है कि आप द्वारा समुचित प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है जिस कारण प्रशिक्षण करने वालों की संख्या अत्यंत न्यून है।
अतः आपके अधीनस्थ कार्यालयों में मिशन कर्मयोगी के अन्तर्गत नामित नोडल अधिकारी/ एम०डी०ओ० को अपने स्तर से निर्देशित करते हुए उक्त अवधि (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025) में i-GOT पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों में से न्यूनतम 05 कोर्स अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
आज्ञा से
*महानिदेशक स्कूल शिक्षा*