Home PRIMARY KA MASTER NEWS देश के एक लाख से अधिक स्कूलों में केवल एक शिक्षक

देश के एक लाख से अधिक स्कूलों में केवल एक शिक्षक

by Manju Maurya

नई दिल्ली। देश में एक लाख से ज्यादा स्कूल ऐसे हैं, जहां पूरा स्कूल सिर्फ एक ही शिक्षक चला रहा है। केंद्र सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इन स्कूलों में करीब 33.76 लाख छात्र नामांकित हैं। यानी हर स्कूल में औसतन 34 बच्चे एक ही शिक्षक से पढ़ रहे हैं। दिल्ली में ऐसे केवल नौ स्कूल हैं, जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है।

शिक्षा मंत्रालय की 2024-25 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल 1,04,125 एक शिक्षक वाले स्कूल हैं। इनमें सबसे ज्यादा स्कूल आंध्र प्रदेश में हैं, जबकि इन स्कूलों में सबसे अधिक छात्र उत्तर प्रदेश में पढ़ते हैं। आंध्र प्रदेश में 12,912, उत्तर प्रदेश में 9,508, झारखंड में

9,172, महाराष्ट्र में 8,152, कर्नाटक में 7,349, और मध्य प्रदेश व लक्षद्वीप में 7,217-7,217 एक शिक्षक वाले स्कूल हैं। पश्चिम बंगाल में 6,482, राजस्थान में 6,117, छत्तीसगढ़ में 5,973 और तेलंगाना में 5,001 स्कूल ऐसे हैं, जहां सिर्फ एक शिक्षक हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा

और नगर हवेली, दमन-दीव और चंडीगढ़ में कोई भी एक शिक्षक वाला स्कूल नहीं है। पिछले दो वर्षों में इन स्कूलों की संख्या में लगभग छह फीसदी की कमी आई है। वर्ष 2022-23 में देश में 1,18,190 ऐसे स्कूल थे, जो 2023-24 में घटकर 1,10,971 रह गए। एजेंसी

स्कूलों के विलय का चल रहा अभियान

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, सरकार अब स्कूलों को जोड़ने और संसाधनों का सही इस्तेमाल करने के लिए अभियान चला रही है। इसके तहत जिन स्कूलों में कोई छात्र नहीं है, वहां के शिक्षकों को एक-शिक्षक वाले स्कूलों में भेजा जा रहा है। आरटीई कानून 2009 के मुताबिक, प्राथमिक स्कूलों में 30 छात्र पर एक शिक्षक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 35 छात्र पर एक शिक्षक होना चाहिए। लेकिन कई जगह अभी भी यह नियम पूरा नहीं हो रहा है।

दाखिले के लिहाज से यूपी अव्वल

. छात्र दाखिले के लिहाज से उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, जहां 6.24 लाख छात्र ऐसे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। झारखंड में 4.36 लाख, पश्चिम बंगाल में 2.35 लाख, मध्य प्रदेश में 2.29 लाख, कर्नाटक में 2.23 लाख, आंध्र प्रदेश में 1.97 लाख और राजस्थान में 1.72 लाख बच्चे इन स्कूलों में पढ़ रहे हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar