Home PRIMARY KA MASTER NEWS बेल्ट कांड के बाद एआई जनरेटेड फोटो की जांच शुरू, दर्ज होंगे केस, दशहरे के बाद जिले में चलेगा चेकिंग अभियान

बेल्ट कांड के बाद एआई जनरेटेड फोटो की जांच शुरू, दर्ज होंगे केस, दशहरे के बाद जिले में चलेगा चेकिंग अभियान

by Manju Maurya

सीतापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा के बीच हुए बेल्ट कांड के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए गए। बीएसए का दावा है कि इसमें 80 फीसदी कंटेंट एआई जनरेटेड था। बीएसए के अनुरोध पर इस पूरे मामले की अब गहन जांच शुरू हो गई है। इसके घेरे में बेसिक शिक्षा विभाग के कई शिक्षकों के आने का अंदेशा है।

ये वही शिक्षक हैं, जिन्होंने बेल्ट कांड के बाद बीएसए व एक महिला शिक्षिका की एआई जनरेटेड फोटो पोस्ट करने के साथ आपत्तिजनक कमेंट भी लिखा था। पुलिस ऐसे सभी सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी के साथ उन्हें चिह्नित कर रही है। 23 सितंबर को महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय नदवा में तैनात प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा ने बीएसए पर बेल्ट से हमला कर दिया था। बीएसए की तहरीर पर केस दर्ज कर प्रधानाध्यापक को जेल भेज दिया गया है। मामले में कुछ लोगों ने बीएसए को एक शिक्षिका से जोड़कर सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक पोस्ट भी वायरल किए थे। ऐसे सभी सोशल मीडिया हैंडलर्स की जांच करवाई जा रही है। एआई जनरेटेड आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने वाले लोगों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 

दशहरे के बाद जिले में चलेगा चेकिंग अभियान

दशहरे की छुट्टी के बाद सभी विकास खंडों में स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच कराई जाएगी। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुपस्थित शिक्षकों पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar