आरोपी शिक्षक की जमानत याचिका पर सोमवार को फिर होगी सुनवाई
सीतापुर। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह की बेल्ट से पिटाई करने वाले शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा की जमानत याचिका अब जिला जज ने शनिवार सोमवार को को अगली सुनवाई सुनवाई की बढ़ाई तिथि होगी। इससे पर पहले शिक्षक की सीजेएम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। जिला जज न्यायालय में पहले शुक्रवार को सुनवाई होनी थी लेकिन न्यायालय ने इसे एक दिन बढ़ाकर शनिवार को कर दिया था। इस दिन सभी की निगाहें लगी हुई थीं। न्यायालय अब सोमवार को सुनवाई करेगा। विवेचना में जानलेवा हमले के पुख्ता साक्ष्य न मिलने से जमानत की राह कुछ आसान हुई है।
सीतापुर जिले में चर्चित *शिक्षक-बीएसए बेल्ट कांड* मामले में जिला जज न्यायालय में आज हुई सुनवाई के बाद जमानत पर फैसला एक बार फिर टाल दिया गया। दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय देते हुए अगली सुनवाई 6 अक्टूबर तय की है।
गौरतलब है कि 23 सितंबर को बीएसए कार्यालय में शिक्षक बृजेंद्र वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अखिलेश सिंह पर बेल्ट से हमला कर दिया था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बीएसए की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। शुरू में हत्या के प्रयास की धारा 307 भी लगाई गई थी, पर मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इसे हटा दिया गया। लोअर कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद मामला जिला जज न्यायालय में विचाराधीन है।
आज हुई सुनवाई में बचाव पक्ष ने जमानत देने की मांग की, जबकि अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध किया। अदालत ने कहा कि दस्तावेज दाखिल करने के बाद ही अंतिम निर्णय होगा। अब सभी की निगाहें 6 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब अदालत शिक्षक बृजेंद्र वर्मा की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी।
इस घटना ने शिक्षा विभाग और जिले की प्रशासनिक व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और मामला अब प्रदेश स्तर पर सुर्खियों में है।