Home PRIMARY KA MASTER NEWS आरक्षण निर्धारण में उलझी 1894 पदों की जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती

आरक्षण निर्धारण में उलझी 1894 पदों की जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती

by Manju Maurya

भर्ती पूरी करने का शासनादेश जारी होने के बावजूद आगे नहीं बढ़ पा रही प्रक्रिया

 प्रयागराज : वर्ष 2021 की 1894 पदों की जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती हाई कोर्ट के निर्देश और शासन की पहल के बाद भी अटकी है। भर्ती पूरी करने का आदेश 15 सितंबर को शासन से महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जारी किया था। इस भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल 43,610 अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि दीपावली तक उन्हें सुखद खबर मिल जाएगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। इस भर्ती में विद्यालय को इकाई मानकर आरक्षण दिया जाना है और विद्यालय में तीन या इससे कम पद रहने पर वह अनारक्षित श्रेणी के होंगे और इससे ज्यादा रिक्त पद कम ही विद्यालयों में हैं। ऐसे में ओबीसी एवं एससी/एसटी श्रेणी के लिए आरक्षित श्रेणी के कम पद बनने को देखते हुए काउंसलिंग कार्यक्रम अटका हुआ है।

इस भर्ती में प्रधानाध्यापक के 390 एवं सहायक अध्यापक के 1504 पदों के लिए 17 अक्टूबर 2021 को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम 15 नवंबर 2021 को घोषित किया गया। परिणाम में विसंगति का आरोप लगा

और कुछ अभ्यर्थी हाई कोर्ट चले गए। ऐसे में परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने शासन के निर्देश पर अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन लेकर करीब 10 महीने बाद छह सितंबर 2022 को संशोधित परिणाम जारी किया। इसमें कुछ नए अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए तो पूर्व के परिणाम में सफल कुछ अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हो गए। ऐसे में अनुत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी हाई कोर्ट चले गए। कोर्ट ने 15 फरवरी 2024 को सभी याचिकाएं खारिज कर भर्ती पूर्ण करने का आदेश जारी किया। फिर भी प्रक्रिया ठप रही। अभ्यर्थियों के धरना-प्रदर्शन करने पर यह भर्ती पूर्ण करने का शासन ने आदेश जारी किया, लेकिन एक महीने बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar 

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96