Home PRIMARY KA MASTER NEWS सितंबर में गर्मी का अहसास, शिक्षक बोले- न बदला जाए स्कूलों का समय

सितंबर में गर्मी का अहसास, शिक्षक बोले- न बदला जाए स्कूलों का समय

by Manju Maurya

रामपुर। सितंबर माह में मई-जून जैसी गर्मी पड़ने से लोग जहां परेशान हैं। शिक्षकों ने एक अक्तूबर से बदले जाने वाले स्कूलों के समय को न बदलने की मांग शुरू कर दी है। इसको लेकर शिक्षकों ने बीएसए से मुलाकात भी की।

सितंबर में मई जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान 34 डिग्री के आसपास हो रहा है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार आने वाली दिक्कतों को देखते हुए अब शिक्षकों को स्कूल के समय को लेकर चिंता होने लगी है। एक अक्तूबर से स्कूलों का समय नौ बजे से हो जाता है, लेकिन अभी गर्मी है। इसको देखते हुए स्कूलों का समय न बदले जाने की मांग शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को बीएसए से वार्ता की और गर्मी के दृष्टिगत अक्टूबर माह में विद्यालय का समय यथावत रखने की मांग की है। कहा कि वर्तमान में गर्मी का प्रकोप अब भी है। दोपहर के समय 40 डिग्री तापमान जैसा महसूस हो रहा है। एक अक्तूबर से विद्यालय का समय सुबह नौ से तीन बजे तक रहता है। परंतु इस वर्ष गर्मी अत्यधिक होने के कारण यह समय छात्रों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत उचित नहीं है।

इस समय स्कूलों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक है, अक्टूबर माह में भी यही समय रखा जाए। शिक्षकों ने इसके अलावा चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान के लंबित प्रकरणों पर शीघ्र स्वीकृति आदेश जारी करने की मांग की। शिक्षक संघ ने वेतन काटे जाने से पूर्व स्पष्टीकरण लिए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता, दिलशाद वारसी, मनोज कुमार सागर, एमपी सिंह, संतोष प्रसाद आदि उपस्थित रहे

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar