लखनऊ, । यूपी पुलिस में एसआई (गोपनीय),एएसआई (लिपिक) व एएसआई (लेखा) के पदों पर भर्ती के लिए एक व दो नवंबर को आफलाइन लिखित परीक्षा प्रदेश के 430 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। यह परीक्षा कड़े सुरक्षा घेरे में होगी। आयोग ने देर रात प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
