हाईकोर्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत इंचार्ज हेड मास्टर को हेड मास्टर का वेतन देने की मांग में दाखिल याचिकाओं पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से उनके जिलों में ऐसे अध्यापकों की वरिष्ठता सूची मांगी है। हाईकोर्ट ने सभी बीएसए से पूछा है कि उनके जिले में कितने प्राथमिक विद्यालय हैं और कितने अध्यापक कार्यरत हैं।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
यह आदेश न्यायमूर्ति पीके गिरि ने कुशीनगर, झांसी, बरेली समेत कई जिलों में बतौर इंचार्ज हेड मास्टर काम कर रहे अध्यापकों की वेतन की मांग में दाखिल याचिकाओं पर दिया है। कोर्ट ने यह भी पूछा है कि याची अध्यापकों की वरिष्ठता उनके जिले में किस क्रम में है। कोर्ट ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद की विशेष अपील में हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने आदेश किया है कि विद्यालय में हेड मास्टर पद पर नियुक्ति जिला स्तर पर तैयार वरिष्ठता सूची से ही वरिष्ठता के आधार पर हो तो इस आदेश का अनुपालन क्यों नहीं हुआ। कोर्ट ने कहा कि डिवीजन बेंच के आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है तो दोषी शिक्षाधिकारियों के विरुद्ध संविधान के अनुच्छेद 215 के तहत कार्रवाई करना पड़ेगा। कोर्ट ने आदेश में यह भी कहा है कि बीएसए अपने विभागीय अधिवक्ता को जानकारी उपलब्ध कराएं और ऐसा करने में विफल होने पर सख्त आदेश किया जाएगा।