कैबिनेट ने दी मंजूरी, 5,862 करोड़ आएगी
नई दिल्ली। देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इससे 86,000 विद्यार्थियों को लाभ होगा। पहली बार इन 57 केंद्रीय विद्यालयों को बाल वाटिका यानी प्री-प्राइमरी के 3 वर्षों के साथ मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) की बैठक में सिविल क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर देशभर में जश्न, जैव चिकित्सा अनुसंधान योजना के तीसरे चरण और असम में काली अंबर-नुमालिगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण को भी मंजूरी दी गई।

सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। केंद्रीय विद्यालय 2025-26 से नौ वर्षों की अवधि में चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे।
लागत जैव चिकित्सा में शोध योजना स्वीकृत… कैबिनेट ने जैव चिकित्सा शोध कैरियर प्रोग्राम के तीसरे चरण को मंजूरी दे दी है। यह कार्यक्रम जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) और वेलकम ट्रस्ट (डब्ल्यूटी), ब्रिटेन और एसपीवी, इंडिया अलायंस के बीच तीसरे चरण (2025-26 से 2030-31 तक, और अगले छह वर्षों (2031-32 से 2037-38 तक) के लिए साझेदारी में कार्यान्वित किया जा रहा है।
असम में एनएच के चौड़ीकरण को मंजूरी… वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने असम के काली अंबर- नुमालिगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 0715 के 86 किलोमीटर के हिस्से के चौड़ीकरण करके चार लेन बनाने को मंजूरी दे दी है। अभी यह मार्ग दो लेन का है जो जाखलाबंधा (नागांव) और बोकाखाट (गोलाघाट) कस्बों के घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है। इसकी लागत 6,957 करोड़ होगी।
इनकी स्थापना पर 5,862.55 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इसमें 2,585.52 करोड़ का पूंजीगत व्यय और 3,277.03 करोड़ रुपये का परिचालन व्यय शामिल है। इनमें से 7 विद्यालय गृह मंत्रालय की ओर से और 50 विद्यालय राज्य और केंद्र शासित
प्रदेशों की ओर से प्रायोजित योजनाओं के तहत खोले जाएंगे। इसमें 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे। 20 विद्यालय उन जिलों में खोले जाएंगे जहां केंद्रीय विद्यालय नहीं है और केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या अधिक है। ब्यूरो
शाह ने कैबिनेट की फैसलों की सराहना की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने के कैबिनेट के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विजयादशमी की पूर्व संध्या पर केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक तोहफा है। उन्होंने असम में राष्ट्रीय राजमार्ग-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ खंड के मौजूदा कैरिजवे को चार लेन का बनाने और चौड़ा करने के कैबिनेट के फैसले की भी सराहना की।
वंदे मातरम के 150 वर्ष जश्न
वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में जश्न मनाने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह फैसला