Home PRIMARY KA MASTER NEWS योगी सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को दी खुशखबरी, दिवाली से पहले मिल जाएगा मानदेय

योगी सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को दी खुशखबरी, दिवाली से पहले मिल जाएगा मानदेय

by Manju Maurya

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सितम्बर महीने का मानदेय दिवाली से पहले मिल जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इसका आदेश जारी हो गया है। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों के लिए आदेश जारी करते हुए बताया है कि इसके लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

Diwali: यूपी के करीब 148000 शिक्षामित्रों और करीब 23 हजार अनुदेशकों को योगी सरकार ने खुशखबरी दी है। उन्हें उनका सितम्बर महीने का मानदेय दिवाली से पहले ही मिल जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इसका आदेश जारी हो गया है। प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी इस आदेश में बताया गया है कि इसके लिए 12933.20 (129 करोड़, 33 लाख और 20 हजार रुपए) की धनराशि जारी की जा चुकी है।

आदेश में कहा गया है कि यह धनराशि राज्य परियोजना कार्यालय स्तर पर उपलब्ध शिक्षामित्रों की संख्या के आधार पर कुल आगणित धनराशि है लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सितम्बर महीने के मानदेय का भुगतान करते समय यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल उन शिक्षामित्रों का मानदेय भुगतान किया जाए जिन्हें समग्र शिक्षा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में मानदेय का भुगतान किया गया हो। भुगतान सीधे शिक्षामित्रों के खाते में पीएफएमएस प्रणाली के जरिए किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी हुआ है।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को कई सौगातों का ऐलान किया था। इस दिन उन्होंने प्रदेश के नौ लाख शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा की भी घोषणा की थी। सीएम ने कहा था कि शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइयों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के इस ऐलान से नौ लाख परिवार सीधे लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा की परिधि में शासकीय, अशासकीय बेसिक, माध्यमिक, वित्त विहीन विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक आएंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब किसी भी बीमारी या आपातकालीन स्थिति में शिक्षकों और उनके परिजनों को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने इसे शिक्षकों के योगदान के प्रति सरकार की कृतज्ञता का प्रतीक बताया था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar