लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने समूह क में पदोन्नति पाने वाले छह शिक्षा अधिकारियों को बृहस्पतिवार को नई तैनाती दे दी है। इसमें लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, हरदोई आदि जिलों के बीएसए भी शामिल हैं। हालांकि अभी इनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं की गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव यतींद्र कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार लखनऊ के बीएसए राम प्रवेश को डायट लखनऊ में उप प्राचार्य, डायट

पदोन्नति पाने वाले छह शिक्षा अधिकारियों का पदस्थापन
लखनऊ के उप प्राचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल, बाराबंकी के बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक झांसी मंडल, गोरखपुर के बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह को डायट हरदोई में उप प्राचार्य, बीएसए पीलीभीती अमित कुमार को डायट कन्नौज में उप प्राचार्य, बीएसए हरदोई विजय प्रताप सिंह को डायट मैनपुरी में उप प्राचार्य बनाया गया है।
राष्ट्रीय आय परीक्षा की उत्तर कुंजी आज होगी जारी
प्रयागराज। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 की संबंधित प्रश्न पुस्तिका की उत्तर कुंजी निर्धारित वेबसाइट http://entdata.co.in पर आज से प्रकाशित की जाएगी। परीक्षा नौ नवंबर को हुई थी। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तरमाला के क्रम में यदि कोई आपत्ति संज्ञान में लाना चाहते हैं तो शर्तों के अधीन 17 नवंबर शाम छह बजे तक ईमेल के माध्यम से संज्ञान में ला सकते हैं।