Online और ऑफलाइन उपस्थिति में अंतर 👆
मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं की भौतिक उपस्थिति कम होने के सम्बन्ध में।
उपर्युक्त विषयक आप अवगत कराना है कि निरीक्षण के समय विद्यालयों में भौतिक उपस्थिति बहुत ही कम पायी जा रही है। जबकि मध्यान्ह भोजन पंजिका में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अत्यधिक दर्शायी जा रही है इससे यह प्रतीत होता है कि विद्यालयों में फर्जी संख्या दर्ज कर खाद्यान्न व धनराशि का दुरूपयोग किया जा रहा है, जो कि वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आती है।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की भौतिक उपस्थिति के सापेक्ष ही मध्यान्ह भोजन पंजिका में लाभार्थी संख्या दर्ज कराना सुनिश्चित करें, जिस विद्यालय में छात्र-छात्राओं की भैतिक उपस्थिति व मध्यान्ह भोजन पंजिका में अन्तर पाया जायेगा तो उस विकास क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी व सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक इं० प्रधानाध्यापक के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही प्रचलित की जायेगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगें।
