Home News आज से बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

आज से बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

by Manju Maurya

लखनऊ, बीएलओ का प्रशिक्षण पूरा हो गया। मंगलवार से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए बीएलओ घर – घर जाएंगे। इस दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिया जाएगा। यदि 2003 की वोटर लिस्ट में नाम है तो काम आसान हो जाएगा। ऐसे मतदाताओं को गणना प्रपत्र भर कर 2003 की वोटर लिस्ट में जहां नाम है, उसकी फोटो कॉपी बीएलओ को देनी होगी।

यदि पिता या दादा का नाम है तो भी चलेगा। उस साल की मतदाता सूची मुहैया कराई जाएगी। इस वोटर लिस्ट को चुनाव आयोग की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। फार्म भरकर 4 दिसम्बर तक अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अफसर यानी बीएलओ को देना होगा। वहीं, सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के जुपिटर हाल में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता डीएम विशाख जी ने की। कार्यशाला में उपस्थित सभी बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि एसआईआर में किन बातों का ध्यान रखना होगा।

प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियां दी जाएंगी

बीएलओ प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र की दो प्रतियां देंगे। साथ ही उसको भरने में मतदाता की मदद भी करेंगे। गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण के दौरान मतदाताओं से किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं लिया जाना है। बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने प्रश्न-दौर भी आयोजित किया।

यूपी में अभी 15.44 करोड़ मतदाता

प्रदेश की मतदाता सूची में 15.44 करोड़ मतदाता हैं। वर्ष 2003 के बाद 22 साल बाद एसआईआर होने जा रहा है। ऐसे में सभी जिलों में इसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। बीएलओ घर-घर पहुंचे इसके लिए उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी पूरी तरह सतर्क किया गया है कि वह एसआईआर में मदद करें।

यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

पूरे यूपी में 1.62 लाख बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटेंगे और फिर उनसे जमा भी करेंगे। वह मतदाताओं को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र देंगे, जिसके माध्यम से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से पारदर्शी ढंग से एसआईआर किए जाने के सख्त आदेश दिए गए हैं। नौ दिसंबर को शुद्ध मतदाता सूची जारी की जाएगी। नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक इस पर आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। नौ दिसंबर से 31 जनवरी तक आपत्तियों पर सुनवाई व निस्तारण होगा। सात फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश किया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar 

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96