अवगत कराना है कि वर्तमान में निर्वाचन आयोग के निर्देश से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस०आई०आर०) का वृहद अभियान जनपद अमेठी में दिनांक 04.11.2025 से चल रहा है। जिसमें अब तक जनपद अमेठी में प्रगति अत्यन्त न्यून है। उक्त कार्यक्रम में व्यापक सुधार कराये जाने के निर्देश प्रदत्त है।
उक्त के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों द्वारा प्रदत्त निर्देश के कम में निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 25.11.2025 दिन मंगलवार को जनपद के समस्त विद्यालय केवल कार्मिकों के लिए ही खुले रहेंगे। विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस०आई०आर०) सम्बन्धी कार्य में यथावष्यक सहयोग प्रदान करेगें।
उक्त का अनुपालन कड़ाई से कराना सुनिष्चित करें।
