प्रयागराजः उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया गतिमान रहने के साथ-साथ एनआइसी लखनऊ द्वारा बनाए गए आयोग के ई-अधियाचन पोर्टल का परीक्षण भी चल रहा है। इधर, शिक्षा निदेशालय ने एडेड माध्यमिक विद्यालयों से मिले अधियाचन का सत्यापन पूर्ण कर लिया है। इसमें सर्वाधिक 16000 से ज्यादा पद सहायक अध्यापकों के हैं। इसके अलावा प्रधानाचार्य के करीब 1500, प्रधानाध्यापक के लगभग 1000, प्रवक्ता के करीब 2700, सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी के 1800 से ज्यादा पद हैं। इस तरह परीक्षण के बाद पोर्टल क्रियाशील होने पर इन पदों का अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग को आनलाइन भेजने की तैयारी कर ली गई है।
