Home PRIMARY KA MASTER NEWS शीत अवकाश में शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग, संघ ने कहा- समय रहते ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करे सरकार

शीत अवकाश में शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग, संघ ने कहा- समय रहते ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करे सरकार

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण आदेश जल्द जारी करने की मांग की है। संघ ने कहा कि शासन को समय रहते ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए, ताकि जनवरी के शीत अवकाश के दौरान प्रदेश के हजारों शिक्षकों का स्थानांतरण हो सके और उन्हें राहत मिल सके।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि परिषद के अंतर्गत कार्यरत हजारों शिक्षक पिछले 10 से 15 वर्षों से अपने परिवारों से 400 से 700 किलोमीटर दूर सेवाएं दे रहे हैं।

इससे उनके पारिवारिक दायित्व, बच्चों की शिक्षा और बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल जैसी जिम्मेदारियां प्रभावित हो रही हैं। लंबे समय तक परिवार से दूर रहने के कारण शिक्षकों का मनोबल भी कमजोर हो रहा है।

संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने मांग की है कि शिक्षकों का स्थानांतरण वरिष्ठता के आधार पर किया जाना आवश्यक है, ताकि वे अपने गृह जिले या निकट क्षेत्र में कार्य कर सकें। जब शिक्षक अपने घर के पास तैनात होंगे तो वे शांत मन से और संतुष्टि के साथ शिक्षण कार्य पर पूरा ध्यान दे सकेंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

 शासन के आदेश के अनुसार, प्रदेश के शिक्षकों का अंतरजनपदीय और परस्पर (म्युचुअल) ट्रांसफर केवल शीत या ग्रीष्म अवकाश के दौरान ही होना चाहिए। सामान्य ट्रांसफर के आदेश जल्द जारी किए जाएं और वरिष्ठता के आधार पर एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही शिक्षकों ने मांग की है कि परस्पर स्थानांतरण के लिए भी समय से आदेश जारी किए जाएं और शिक्षकों की पेयरिंग प्रक्रिया के लिए पोर्टल दिसंबर में खोला जाए, ताकि शिक्षक अपने साथी का चयन कर सकें और जनवरी माह में स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar