उपर्युक्त विषयक कार्यालय वित्त नियंत्रक, बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के पत्र सं० बे०शि०प०/ ले०स०-बैठक/9488-571/2025-26 प्रयागराज दिनाँक 08 अक्टूबर, 2025 द्वारा दिनॉक 8.11.2025 को वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा की माह सितम्बर एवं अक्टूबर, 2025 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। आयोजित बैठक दिनांक 08.11.2025 में वित्त नियंत्रक महोदय द्वारा दिये गये मौखिक निर्देश निम्नलिखित हैं-
मानव सम्पदा पोर्टल पर एक दिवसीय वेतन कटौती सम्बन्धी अवशेष प्रकरणों की संख्या कुल अवशेष प्रकरणों की संख्या में 50 प्रतिशत से ज्यादा होती है, इस सम्बन्ध में पूर्व में प्रसारित विभागीय निर्देशों के अनुरुप जब तक सक्षम स्तर से नियमसंगत आदेश पारित नहीं होते हैं, वेतन कटौती पर रोक हेतु सुक्षाव दिये गये। जब तक किसी कर्मचारी के अवकाश खाते में अवकाश उपलब्ध हैं, विशेषकर आकस्मिक अवकाश तब तक वेतन कटौती का कोई औचित्य नहीं पाया जाता है।”
इसी प्रकार के निर्देश महानिदेशक, क, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अध्यक्षता में दिनॉक 17.6.2025 को आयोजित समीक्षा बैठक में दिये गये थे।
अतः उपरोक्तानुसार परिषदीय शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एक दिवस का वेतन अवरुद्ध न करते हुये उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जाये।
