एसआईआर व परीक्षा के कारण बदली निपुण आकलन की तिथि
लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक व दो के बच्चों का चार दिसंबर से होने वाला निपुण आकलन फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया। एसआईआर की चल रही प्रक्रिया व 28 नवंबर से विद्यालयों में होने वाली परीक्षा को देखते हुए इसे अब 15 जनवरी से 15 मार्च के बीच प्रस्तावित किया गया है। जल्द ही इसके लिए निर्देश जारी किए जाएंगे।

अब 15 जनवरी से 15 मार्च तक होगा मूल्यांकन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में चार दिसंबर से डीएलएड प्रशिक्षुओं से निपुण आकलन कराए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। हाल ही में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से सीडीओ के साथ की गई बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित आकलन अब 15 जनवरी से 15 मार्च के बीच किया जाएगा। इसके लिए डायट प्राचार्य 25 नवंबर को राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
एसआरजी द्वारा डायट में 30 नवंबर तक डीएलएड प्रशिक्षुओं को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में शत-प्रतिशत विद्यालयों का निपुण आकलन कराया जाएगा। निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से इसके लिए बच्चों को नियमित अभ्यास कराया जाए। वहीं पहले चरण में पिछले साल के निपुण विद्यालयों व दो या इससे अधिक शिक्षक
वाले विद्यालयों का आकलन किया जाएगा।