Home 8th Pay Commission 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 3.86 होगा या फिर 2.64? 5 दिन बाद कितनी बढ़ सकती है सैलरी, एक्सपर्ट ने समझाया

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 3.86 होगा या फिर 2.64? 5 दिन बाद कितनी बढ़ सकती है सैलरी, एक्सपर्ट ने समझाया

by Manju Maurya

दिल्ली| केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर अब 8वें वेतन आयोग पर टिकी है, क्योंकि 31 दिसंबर 2025 को 7वां वेतन आयोग खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि 5 दिन बाद यानी 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू हो सकता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सैलरी और पेंशन कितनी बढ़ेगी? और फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा?

इसी को लेकर ऑल इंडिया एनपीएस इम्प्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत पटेल (Manjeet Patel) ने तस्वीर साफ की है। उनका कहना है कि सैलरी में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या फिटमेंट फैक्टर 3.86 तक जा सकता है, तो उन्होंने कहा, ‘अगर सरकार चाहे तो 4.0 भी कर सकती है, लेकिन हमारा कैलकुलेशन 2.64 का है।’

8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा? (When will the 8th Pay Commission be implemented?)

7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है। ऐसे में नई सैलरी 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। हालांकि, सरकार को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें मंजूर करने में करीब दो साल लग सकते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को एरियर मिलने की उम्मीद भी है।

फिटमेंट फैक्टर क्या होता है? (What is fitment factor?)

फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर होता है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। जितना ज्यादा फिटमेंट फैक्टर, उतनी ज्यादा सैलरी और पेंशन।

फिटमेंट फैक्टर कैसे तय होता है? (How is the fitment factor determined?)

एक्सपर्ट बताते हैं कि फिटमेंट फैक्टर तय करते समय कई आर्थिक और संस्थागत पहलुओं को देखा जाता है। आमतौर पर इसमें बेसिक पे + ग्रेड पे को आधार बनाकर जरूरी बढ़ोतरी का आकलन किया जाता है।

2.15 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी कैसे बढ़ेगी? कैलकुलेशन से समझें (How will the fitment factor increase the salary?)

अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और फिटमेंट फैक्टर 3.86 तय होता है, तो:

₹18,000 × 2.64 = ₹69,480

यानी बेसिक सैलरी सीधे बढ़कर ₹69,480 हो जाएगी

अगर मौजूदा बेसिक सैलरी ₹50,000 है तो:

₹50,000 × 2.64 = ₹1,93,000

मतलब नई बेसिक सैलरी ₹1,93,000 तक पहुंच सकती है

सिर्फ बेसिक नहीं, कुल कमाई भी बढ़ेगी

फिटमेंट फैक्टर किन फैक्टर्स पर निर्भर करता है? (On what factors does the fitment factor depend?)

महंगाई और जीवन-यापन की लागत

CPI और CPI-IW के आंकड़े

सरकार की वित्तीय स्थिति और बजट

कुल वेतन खर्च की सीमा

प्राइवेट सेक्टर से सैलरी की तुलना

इंडस्ट्री सैलरी सर्वे और मार्केट बेंचमार्क

मंजीत पटेल ने फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या कहा?

मंजीत पटेल ने 3.86 या 4.0 जैसे आंकड़ों को लेकर कहा कि ये बातें पब्लिक को ‘अच्छा फील’ कराने के लिए कही जाती हैं, लेकिन इनमें दम नहीं है। उनके मुताबिक, “2.64 ऐसा फिटमेंट फैक्टर है जिससे सरकार को भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए और नीचे के कर्मचारियों को सीधी राहत मिलेगी।”

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar