No DA merger in 8th cpc
सफाई : डीए और डीआर मूल वेतन में नहीं जुड़ेंगे
नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने लोकसभा में बयान देकर साफ कर दिया कि फिलहाल मूल वेतन, महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को एक साथ मिलाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। हालांकि, बढ़ती महंगाई के असर को देखते हुए डीए और डीआर की दरें इंडेक्स के आधार पर हर छह महीने में संशोधित होती रहेंगी।
