Home PRIMARY KA MASTER NEWS सर्दी में बेसिक स्कूलों के बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषण की व्यवस्था शुरू

सर्दी में बेसिक स्कूलों के बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषण की व्यवस्था शुरू

by Manju Maurya

सर्दी में बेसिक स्कूलों के बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषण की व्यवस्था शुरू

महराजगंज। जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों को सर्दी के मौसम में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के साथ अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने की योजना को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए प्रति विद्यार्थी 5 रुपये अतिरिक्त बजट निर्धारित किया गया है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने इस व्यवस्था को मार्च 2026 तक प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं।

जिले के करीब 1,500 स्कूलों में नामांकित लगभग 2 लाख बच्चों को इस पहल का लाभ मिलेगा।

पीएम पोषण योजना के तहत दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच अतिरिक्त पोषण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक विद्यार्थी पर पांच रुपये अतिरिक्त व्यय किया जाएगा। इसका बजट जिला स्तरीय एमडीएम प्राधिकरण द्वारा स्कूलवार उपलब्ध कराया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग के एमडीएम समन्वयक शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि हर बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पीएम पोषण योजना का लाभ दिया जाएगा। ठंड के महीनों में अतिरिक्त पोषण के रूप में विद्यार्थियों को मूंगफली की चिक्की, गुड़, तिल और मूंगफली का गजक वितरण करने की व्यवस्था की गई है।

सभी प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में बीएसए कार्यालय की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। योजना के सुचारु संचालन के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar