प्रयागराज। नौ अक्तूबर 2021 से बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने पर सोरांव के मटियारा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका दिव्या तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि सहायक अध्यापिका को जीवन निर्वाह भत्ता तभी दिया जाएगा जब वह प्रमाण प्रस्तुत करेंगी कि वे किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार व व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी होलागढ़ करेंगे। निलंबन अवधि में दिव्या को प्राथमिक विद्यालय होलागढ़ से संबद्ध किया गया है और जांच अधिकारी पृथक से आरोप पत्र जारी करेंगे।

- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
- ब्रेकिंग न्यूज़ : NPS पेंशनर्स को मिलेगा Fixed Medical Allowance (FMA), सरकार का नया आदेश जारी
- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र
- जनगणना में आपकी ड्यूटी कहाँ लगी है। यह जानने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में करें यह काम….
- फर्जी शिक्षक की नौकरी पाने वाला बर्खास्त, यूपीटीईटी का अंकपत्र निकला फर्जी