लखनऊ: प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मतदाता अपने पंजीकृत पते पर अनुपस्थित पाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अब ऐसे सभी मतदाताओं से सीधे

फोन पर संपर्क करने का निर्देश बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को दिया है। जिन मतदाताओं के मोबाइल नंबर आयोग के डाटाबेस में उपलब्ध हैं, उनसे बीएलओ बात कर उनकी वास्तविक स्थिति की पुष्टि करेंगे।
बीएलओ यह पता लगाएंगे कि
संबंधित मतदाता उसी पते पर रहते हैं या वे कहीं और स्थानांतरित हो चुके हैं। यदि मतदाता स्थानांतरित पाए जाते हैं, तो उन्हें ‘शिफ्टेड’ श्रेणी में दर्ज किया जाएगा। चुनाव आयोग का मानना है कि जमीनी स्तर पर पड़ताल के दौरान अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं की स्थिति स्पष्ट
करना आवश्यक है, ताकि मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाया जा सके। एसआइआर अभियान को पहले चार दिसंबर तक पूरा किया जाना था, लेकिन अधिकांश जिलों में प्रगति संतोषजनक न होने के कारण इसकी अवधि एक सप्ताह बढ़ाते हुए 11 दिसंबर कर दी गई