Home News देशभर में एंबुलेंस का 112 नंबर होगा

देशभर में एंबुलेंस का 112 नंबर होगा

by Manju Maurya

;

नई दिल्ली। देशभर के राजमार्गों पर अब आपात स्थिति में 10 मिनट में एंबुलेंस मदद के लिए पहुंच जाएगी। इसके लिए केंद्र ने जीपीएस आधारित बेसिक लाइफ सपोर्ट रूटमैप तैयार किया है। इसके तहत राज्य एंबुलेंस सेवाओं 108 का आपातकालीन सेवा 112 में विलय किया जाएगा।

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में तेलंगाना, यूपी, आंध्र प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों में राज्य एंबुलेंस सेवा 108 काम करती है। वहीं, गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए 102 एबुलेंस सेवा है। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एंबुलेंस सहायता के लिए 1033 नंबर चल रहा है। ऐसी स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं में घायल अक्सर इस उलझन में पड़ जाते हैं कि एंबुलेंस के लिए किस नंबर पर कॉल करें। इस परेशानी को देखते हुए पूरे देश में एंबुलेंस सहायता के लिए आपातकालीन नंबर 112 शुरू किया जाएगा।

समय होता है बर्बाद : वर्तमान में संचालित अलग-अलग एंबुलेंस नंबरों 102, 108, 1033 और 112 के बीच समन्वय की कमी है। ऐसे में जब भी एंबुलेंस के लिए कॉल आती है तो एक से दूसरे नंबर पर कॉल ट्रांसफर करने में ही खासा समय बर्बाद हो जाता है।

ऑपरेटर करेगा विभागों के बीच समन्वय : अफसरों ने बताया कि 112 डायल करते ही स्मार्ट डिस्पैच सिस्टम सक्रिय होगा। कॉल सेंटर में बैठे ऑपरेटर के पास पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तीनों का कंट्रोल होगा। जीपीएस की वजह से दुर्घटनास्थल की सही लोकेशन मिल जाएगी। इससे तुरंत उन तक मदद पहुंचेगी। सुदूर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने पर भी यह नंबर डायल हो सकेगा।

इस तरह से काम करेगी एकीकृत प्रणाली

● 112 डायल करते ही कॉल राज्य के सेंट्रल कमांड सेंटर में जाएगी

● ऑपरेटर जरूरत के मुताबिक कॉल को आगे ट्रांसफर करेंगे

● सभी राजमार्गों पर प्रत्येक 40-50 किलोमीटर की दूरी पर एंबुलेंस तैनात की जाएंगी

● जीपीएस ट्रैकिंग से हादसे के करीब वाली एंबुलेंस को सूचना दी जाएगी

● जीपीएस से ड्राइवर को जाम रहित मार्ग चुनने में मदद मिलेगी

● देश के किसी भी हिस्से में दुर्घटनास्थल पर महज 10 मिनट में एंबुलेंस मिल सकेगी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar