प्रयागराज। माध्यमिक विद्यालयों की प्रवक्ता भर्ती में बीएड की अनिवार्यता के विरोध में प्रतियोगियों ने बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा।

सर्किट हाउस पहुंचे प्रतियोगियों ने उप मुख्यमंत्री से इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू न किए जाने
की मांग की। उन्होंने इस अनिवार्यता को समाप्त करने के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती के लिए फिर से आवेदन लिए जाने की भी मांग की ताकि, बीएड न करने वाले परास्नातक छात्र-छात्राएं भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकें।