कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बतिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अंबेडकर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाको में।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
लखनऊ। पूरा प्रदेश अब घने कोहरे और गलन की चपेट में है। बृहस्पतिवार को दिन में कहीं-कहीं हल्की धूप खिली, लेकिन सर्दी हावी रही। कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ। कई जिलों में स्कूल आने के समय को आगे बढ़ाया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 35 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ समेत 12 जिलों के लिए अत्यधिक शीतदिवस की चेतावनी भी जारी की गई है।
कानपुर, आगरा, दिल्ली और उत्तराखंड से सटे जिलों में घने कोहरे के साथ चुभती हुई ठंडी पछुआ हवाएं चलीं। 7 डिग्री सेल्सियस के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। वाराणसी और प्रयागराज के तापमान में सबसे ज्यादा 9 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। आगरा, बरेली, गोरखपुर, कुशीनगर, प्रयागराज और कानपुर में कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। बलिया में 10 मीटर, बहराइच में 20
मीटर और हरदोई में दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम भारत और मध्य भारत के ऊपर बने प्रति-चक्रवात तथा ऊपरी हवा के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया है। निचले वायुमंडल में व्युत्क्रम परत बनने से दिन के अधिकांश समय दृश्यता कम रही। अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है।