Home PRIMARY KA MASTER NEWS ड्रापआउट दर कम करने के लिए विद्यार्थियों की होगी निगरानी

ड्रापआउट दर कम करने के लिए विद्यार्थियों की होगी निगरानी

by Manju Maurya

 लखनऊ: स्कूली शिक्षा में ड्रापआउट दर को न्यून करने के लिए पांचवी से छठवीं, आठवीं से नौवीं और दसवीं से 11वीं कक्षा में जाने वाले विद्यार्थियों की अब सख्ती से निगरानी होगी। शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट जिम्मेदारी दी गई है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी छात्र-छात्रा बीच में पढ़ाई न छोड़े। इसका उद्देश्य है कि हर बच्चा अगली कक्षा तक पहुंचे और शत-प्रतिशत नामांकन बना रहे।

स्कूली शिक्षा में निरंतरता की दृष्टि से तीन चरण महत्वपूर्ण होते हैं। इनमें विद्यार्थियों का पांचवी से छठवीं, आठवीं से नौवीं और दसवीं से 11 वीं कक्षा में जाना शामिल है। इसी दौरान अधिकतर बच्चे या तो स्कूल बदलते हैं या उनके पढ़ाई छोड़ने का जोखिम रहता है। इसे रोकने के लिए अब प्रत्येक विद्यालय को अपने छात्रों की ठीक से निगरानी करनी होगी। खासतौर पर जूनियर हाईस्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षा आठ पास करने वाले हर विद्यार्थी का कक्षा नौ में प्रवेश हो। इसी प्रकार हाईस्कूलों को अगले चरण तक नियमित उपस्थिति और

लगातार पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के मंडलीय और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे हर स्कूल से ट्रांजीशन यानी बदलाव की रिपोर्ट प्राप्त करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा सूची से गायब न रहे। यदि किसी बच्चे ने विद्यालय बदला है, तो उसका नया विद्यालय दर्ज किया जाए और उसकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रहे। शिक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वे विद्यार्थियों से लगातार संवाद रखें, उन्हें प्रेरित करें और अभिभावकों को भी नियमित रूप से समझाएं कि पढ़ाई बीच में छोड़ने से बच्चों के भविष्य पर गंभीर असर पड़ता है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि प्रदेश में ड्रापआउट दर न्यूनतम हो और हर बच्चा अपनी शिक्षा पूरी कर सके। स्कूलों में शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षा अधिकारियों की संयुक्त निगरानी से यह अभियान और अधिक प्रभावी करने की योजना है। विभाग का मानना है कि यदि विद्यालय स्तर पर नियमित फालो-अप किया गया, तो स्कूल छोड़ने की समस्या को काफी हद तक खत्म किया जा सकता है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar