`उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक निर्भय सिंह बताते हैं कि उनकी नियुक्ति सात नवंबर 2015 को हुई थी। सात नवंबर 2025 को उनका चयन वेतनमान मिलना था, लेकिन दिसंबर आ गया और अभी तक वेतनमान नहीं मिला। चयन वेतनमान लगने पर एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि मिलती है, जिससे वेतन में करीब ढाई से तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी होती है। जितनी देरी होगी, उतने दिन का एरियर बढ़ता जाएगा। बाद में एरियर निकलवाने के लिए विभाग के चक्कर काटने पड़ेंगे। ऐसे बहुत से शिक्षक इस समय परेशान हैं।`
इस विषय में बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि एनआइसी इस पर काम कर रहा है और यह माड्यूल जल्द ही सक्रिय हो जाएगा।
