लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने शिक्षामित्रों की मानदेय वृद्धि, स्थानांतरण व कैशलेश चिकित्सा सुविधा न मिलने पर नाराजगी जताई है। साथ ही दिसंबर में तबादला आदेश जारी न होने पर पांच जनवरी को निदेशालय के घेराव की चेतावनी दी है। संघ की दारुलशफा में रविवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला व महामंत्री सुशील कुमार ने आर्थिक समस्या से जूझ रहे शिक्षामित्रों की मानदेय वृद्धि न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की है, उसको जल्द अमल में लाया जाना चाहिए। स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। वहीं जिलाध्यक्षों ने कहा कि शिक्षामित्रों को सरकार द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को वे बखूबी निभा रहे हैं। एसआईआर जैसा महत्वपूर्ण काम शिक्षामित्र भी कर रहे हैं। कैशलेस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार ने कहा कि यदि दिसंबर में विभाग द्वारा स्थानांतरण का आदेश जारी न किया गया तो 5 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जन्मदिन पर निदेशालय का घेराव करने को शिक्षामित्र मजबूर होंगे।

- जनगणना : नज़री नक्शा (HLB) – आसान भाषा में पूरी गाइड
- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- सभी अपना अपना जनगणना खुद से ऑनलाइन करके रख ले । Id सेव करके रखें, इससे आसानी से आपका जनगणना हो जाएगा। 🙏🙏
- मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश।