खतौली। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति देते हुए एसडीएम निकिता शर्मा ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी नागरिक एसआईआर फार्म नहीं भरेंगे, उन्हें सरकारी गेहूं-चावल का एक दाना भी नहीं दिया जाएगा। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राशन डीलर ऐसे व्यक्तियों को किसी भी हाल में राशन नं दें, जिन्होंने अपना एसआईआर फार्म बीएलओ को अभी तक जमा नहीं किया है।
60 प्रतिशत कार्य पूरा, जल्द होगा 100 प्रतिश लक्ष्य हासिल
एसडीएम निकिता शर्मा ने कहा कि खतौली क्षेत्र में एसआईआर अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक लगभग 60 प्रतिशत एसआईआर का कार्य पूरा
किया जा चुका है, जबकि शेष काम भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है। पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ने, संशोधन और सत्यापन की प्रक्रिया लगातार जारी है।

लापरवाह बीएलओ पर गिरेगी गाज़, वेतन काटने की चेतावनी
एसडीएम ने अभियान को गंभीरता से न लेने वाले बीएलओ को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही पाए जाने पर उनका वेतन काटा जाएगा। सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्धता के साथ घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने और दस्तावेज़ों का
सत्यापन सुनिश्चित करें। नगर में अलाउंसमेंट, लोगों को जागरूक किया गया
तहसील प्रशासन और नगर पालिका द्वारा नगर में लाउडस्पीकर
से घोषणाएँ कर लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने एसआईआर फॉर्म जल्द से जल्द भरकर बीएलओ को सौंपें। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ने के बाद अब लोगों में अच्छी समझ विकसित हुई है और पहले फैला भ्रम काफी हद
तक दूर हो चुका है। 4 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म
एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि 4 दिसंबर तक आवश्यक फॉर्म जमा किए जा रहे हैं। मौके पर ही दस्तावेजों की जाँच कर सही प्रक्रिया समझाई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। एसडीएम ने कहा कि प्रयास यह है कि मतदाता सूची त्रुटिरहित बने और अधिकतम पात्र मतदाता सूची में शामिल हों।