शिक्षक संगठन लगातार कर रहे तबादला प्रक्रिया शुरू करने की मांग
लखनऊ। प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) कार्य की तिथि बढ़ा दी गई है। वहीं, जाड़े व गर्मी की छुट्टियों में ही परिषदीय शिक्षकों को जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में तबादले की प्रक्रिया शुरू की जाती है। किंतु एसआईआर के कारण विभाग ने इस पर मौन साध रखा है। शिक्षक संगठन लगातार तबादला प्रक्रिया शुरू करने व इसका आदेश जारी करने की मांग कर रहे हैं।

शिक्षकों को यह डर है कि कहीं एसआईआर के चक्कर में उनके तबादले की प्रक्रिया न फंस जाए। क्योंकि विभाग ने पूर्व में कहा था कि तबादले के लिए पोर्टल साल भर खुला रहेगा और शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। जबकि तबादला प्रक्रिया गर्मी व जाड़े
की छुट्टियों में पूरी की जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग में 31 दिसंबर से जाड़े की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। किंतु विभाग ने अभी तक कोई भी कार्यक्रम नहीं जारी किया है।
वहीं, शिक्षामित्रों के तबादले का शासनादेश जारी होने के बाद भी अभी तक कार्यक्रम नहीं जारी किया गया है। इससे वे भी दुविधा में हैं कि उनकी तबादला प्रक्रिया पूरी होगी या इस बार भी शासनादेश ही जारी होकर रह जाएगा।
- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने मांग की है कि शिक्षकों के परस्पर तबादले का
आदेश जल्द जारी किया जाए ताकि शीतकालीन अवकाश में शिक्षक अपने घर के पास जा सकें।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षकों को अपना जोड़ा बनाने में काफी समय लगता है। अगर तबादला प्रक्रिया आदेश जल्द जारी नहीं हुआ तो उनको अपना साथी खोजने में समय लगेगा। उन्हें साथी खोजने के लिए पर्याप्त समय दिए जाए ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने मांग की कि 30 दिसंबर से पहले इसका आदेश जारी किया जाए।