जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मंगलवार को सदन के शून्यकाल में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) की अनिवार्यता का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने आग्रह किया कि 2010 से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त किया जाना चाहिए।
सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक और बुनियादी शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार हेतु अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ चलाई जा रही हैं—जैसे पीएम श्री स्कूल, अटल आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, ऑपरेशन कायाकल्प, और निपुण भारत मिशन। इन सभी पहलों को आगे बढ़ाने में शिक्षक लगातार शानदार योगदान दे रहे हैं।
सीमा द्विवेदी, बीजेपी, उत्तर प्रदेश द्वारा TET प्रकरण को सदन में उठाया गया