टीईटी की अनिवार्यता पर नया कानून बनाए सरकार : सांसद
हनुमानगंज, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र में शिक्षकों के टीईटी मुद्दे पर सदन का ध्यानाकर्षण कराया है। उन्होंने 2009 के पूर्व भर्ती हुए शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता में छूट देते हुए सरकार से नया कानून बनाने की मांग की है। इस बाबत कई परिषदीय संगठनों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा था।
सदन में मुद्दा उठाते हुए सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि लाखों शिक्षक ऐसे हैं जिनकी नियुक्ति 25-30 वर्ष पहले जब हुई थी, उस समय विज्ञापन में अथवा भर्ती अर्हता में टीईटी की शर्तें लागू नहीं थी। यदि इस कानून में संशोधन नहीं
प्रवीण पटेल सांसद (फूलपुर) BJP TET अनिवार्यता से प्रभावित शिक्षकों का पक्ष रखते हुए इसको रद्द करने की लोकसभा में मांग रखते हुए I