Home PRIMARY KA MASTER NEWS जिले में BEO ने लगाई  BLO को फटकार, तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ मेडिकल में कराया गया भर्ती 

जिले में BEO ने लगाई  BLO को फटकार, तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ मेडिकल में कराया गया भर्ती 

by Manju Maurya

गोंडा: नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय जैतपुर माझा में तैनात रहे सहायक अध्यापक विपिन कुमार की बीएलओ ड्यूटी के दौरान हुई मौत के सदमें से अभी जिला उबरा भी नहीं है कि बीईओ की फटकार से एक और बीएलओ की तबीयत बिगड़ गयी है‌। गंभीर हालत में बीएलओ नानबच्चा को जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। बीएलओ की तबीयत बिगड़ने से महकमें में खलबली मची है। 

रुपईडीह ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बनगाई में नानबच्चा बतौर शिक्षामित्र कार्यरत हैं। एसआईआर कार्य मे उनकी ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गयी है। नानबच्चा शुक्रवार को स्कूल में एसआईआर कार्य के गए थे लेकिन स्कूल के अन्य स्टाफ के छुट्टी पर होने की वजह से वह बीआरसी चले गए। वहां मौजूद बीईओ रियाज अहमद ने जब उनसे बीआरसी आने का कारण पूछा तो उन्होंने स्कूल स्टाफ के छुट्टी पर होने की जानकारी दी। 

इस पर बीईओ ने उन्हे प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया जाने का निर्देश दिया। बीईओ के निर्देेश पर वह खम्हरिया पहुंचे और वहां के स्टाफ की मदद से कुछ फार्म भरा लेकिन छुट्टी होने बाद जब वह घर जाने के लिए  निकले तो सुपवाइजर धर्मेंद्र का फोन आ गया। धर्मेंद्र ने उनसे कार्य की प्रगति पूछने के बाद फोन बीईओ रियाद अहमद को दे दिया। बीईओ ने नानबच्चा को फोन पर ही डांटना प्रारंभ कर दिया। इस डांट फटकार से नानबच्चा की तबीयत‌ बिगड़ गयी। जिस समय बीईओ नानबच्चा को डांट रहे थे उस समय प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया की शिक्षामित्र व नानबच्चा की पत्नी कृष्णावती भी साथ में मौजूद थी। 

कृष्णावती का कहना है कि वह अपने पति के साथ बीईओ से मिलने बीआरसी पहुंची और उन्हे अपने पति के खराब तबीयत की जानकारी देनी चाही लेकिन बीईओ ने उनकी बात नहीं सुनी। उल्टे वहां भी नानबच्चा को डांटना फटकारना शुरू कर दिया। इससे नानबच्चा की हालत और बिगड़ गयी। कृष्णावती तत्काल उन्हे लेकर पहले एक निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल पहुंची लेकिन शनिवार तक उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को जिला अस्पताल के डाक्टरों ने नानबच्चा की हालत को नाजुक बताते हुए उन्हें लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। 

पत्नी ने बताया कि नानबच्चा को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कृष्णावती ने सुरवाइजर धर्मेंद्र और बीईओ रियाज अहमद पर अनावश्यक दबाब बनाने और डांटने फटकारने का आरोप लगाया है। बीएसए अमित सिंह का कहना है शिक्षामित्र नानबच्चा को बीपी की समस्या है। उन्हे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया है। समुचित इलाज और जीवन की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। अन्य जो भी चीजें हैं उसकी जांच करायी जायेगी। 

घटना की न्यायिक अधिकारी से कराई जाए जांच

अमृत विचार: प्राथमिक  विद्यालय बनगाई के शिक्षामित्र नानबच्चा के साथ हुई घटना पर उत्तर प्रदेेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेशमणि मिश्रा ने गहरा रोष प्रकट किया है। आरोप है कि घटना के बाद शिक्षामित्र को अस्पताल पहुंचाने के बजाय बीईओ रियाज अहमद मोबाइल फोन बंद कर गायब हो गए। उन्होने पीडित शिक्षामित्र के बेहतर इलाज के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजा देने तथा घटना की न्यायिक अधिकारी ये जांच कराए जाने की मांग की है। 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar