, प्रयागराजः उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक प्रस्तावित है। 19 दिसंबर को कार्यभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष ने बताया था कि 29-30 जनवरी को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आयोजन पर निर्णय सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ मंगलवार की बैठक में लिया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों की निगाह आयोग की बैठक पर है। हालांकि 25 दिसंबर से एक जनवरी तक आयोग में अवकाश होने के कारण निर्धारित तिथि पर टीईटी के आयोजन की तैयारी पूरी हो पाना मुमकिन नहीं है।
टीईटी के आयोजन की तिथि पूर्व अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पाण्डेय की

टीईटी आयोजन, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के साक्षात्कार का इंतजार
अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्धारित की गई थी। ऐसे में नए अध्यक्ष प्रस्तावित तिथि पर परीक्षा आयोजन का निर्णय लेने को लेकर किसी जल्दबाजी में नहीं है। वह परीक्षा आयोजन की तैयारी पूरी करने और सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था को अंतिम रूप देने के बाद ही इसके आयोजन पर कोई निर्णय लेंगे। इसके अलावा विज्ञापन संख्या 51 के तहत 910 पदों की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के क्रम में साक्षात्कार आयोजन को लेकर भी लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी प्रतीक्षा कर रहे हैं।