आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग में अंदरखाने अधिकारियों के बीच तनातनी जारी है। मेडिकल अवकाश पर गए डीआईओएस उपेंद्र कुमार को प्रभारी डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया। एक पटल सहायक को भी ग्रुप से हटा दिया गया है। इस संबंध में एक स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीते दिनों यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने डीआईओएस को फटकार लगाई थी। उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखा था। इसी दौरान डीआईओएस उपेंद्र कुमार चार सप्ताह के मेडिकल अवकाश पर चले गए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.
पटल सहायक को भी हटाया गया शिक्षा विभाग में बढ़ी अंदरूनी तनातनी
महेंद्र देव ने अग्रिम आदेशों तक डीआईओएस पद का अतिरिक्त प्रभार सह जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह को सौंप दिया।
कार्यों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप ग्रुप मेरी ओर से बनाया गया है। इसमें डीआईओएस उपेंद्र कुमार भी शामिल थे। मैंने अपने ग्रुप से उन्हें बाहर कर दिया है। ऑफिस का एक ग्रुप अलग है, ये दूसरा ग्रुप है, जहां तक रही बात बाबू को ग्रुप से बाहर करने की तो वह रिटायर्ड हो गए हैं। इसलिए उन्हें बाहर किया गया है। – वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी डीआईओएस आजमगढ़।