Home News आठवीं जनगणना को लेकर तैयारियां तेज़, 1 अप्रैल से होगी मकानों की गणना

आठवीं जनगणना को लेकर तैयारियां तेज़, 1 अप्रैल से होगी मकानों की गणना

by Manju Maurya

 1 अप्रैल से होगी मकानों की गणना

जनगणना की तैयारियां तेज: मकानों की गिनती के लिए 18 भाषाओं में 32 लाख निर्देश पुस्तिकाएं तैयार

नई दिल्ली। देश में आज़ादी के बाद होने वाली आठवीं जनगणना को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। जनगणना के पहले चरण में मकानों की गिनती के लिए 18 भाषाओं में करीब 32 लाख से अधिक निर्देश पुस्तिकाएं तैयार की जाएंगी। इन पुस्तिकाओं में मकानों के सूचीकरण की प्रक्रिया, नियम और कार्य-पद्धति को सरल भाषा में समझाया जाएगा।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, ये निर्देश पुस्तिकाएं देशभर में 30 लाख से अधिक जनगणना कर्मियों को वितरित की जाएंगी। इसमें जनगणना करने वाले कर्मचारियों की भूमिका, अधिकार और कानूनी पहलुओं की जानकारी भी शामिल होगी, ताकि घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने में किसी तरह की कठिनाई न हो।

अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण

जनगणना का पहला चरण एक अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें मकानों की गिनती के साथ-साथ आवास में रहने वाले लोगों की मूल जानकारी एकत्र की जाएगी। इस चरण में हर भवन का जियो-टैगिंग भी की जाएगी, चाहे वह भवन बंद हो या खाली।

डिजिटल सिस्टम से होगी रियल-टाइम निगरानी

जनगणना 2027 के लिए एक सशक्त मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है, जिससे कार्यों की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकेगी। इससे आंकड़ों की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

दूसरे चरण में आबादी की गणना

पहले चरण के बाद फरवरी 2027 में दूसरे चरण के तहत देश की जनसंख्या की विस्तृत गणना की जाएगी। निर्देश पुस्तिकाएं हिंदी, अंग्रेज़ी सहित बंगाली, तमिल, तेलुगु, उर्दू, गुजराती, मराठी, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी समेत 18 भाषाओं में उपलब्ध होंगी।

प्रशासन का मानना है कि विस्तृत तैयारी और बहुभाषी मार्गदर्शन से जनगणना प्रक्रिया सुचारु, तेज़ और अधिक भरोसेमंद होगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar