दिनांक 09 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक मानव सम्पदा पोर्टल संबंधी सर्वर के अनुरक्षण कार्य के संबंध में।✍️
मानव संपदा पोर्टल की 9 से 12 तक बाधित रहेंगी सेवाएं
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के मानव संपदा पोर्टल से संबंधित सर्वर का अनुरक्षण किया जा रहा है। यह कार्य 9 से 12 जनवरी तक चार दिन होगा।
इस दौरान विभाग की मानव संपदा पोर्टल से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारी इसको ध्यान में रखते हुए मानव सम्पदा पोर्टल से जुड़े अपने आवश्यक कार्य समय से कर लेंगे।
