Home News कंपा रही ठंड… प्रदेश के 4 जिलों में पारा पांच डिग्री से नीचे पहुंचा, 13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

कंपा रही ठंड… प्रदेश के 4 जिलों में पारा पांच डिग्री से नीचे पहुंचा, 13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

by Manju Maurya

लखनऊ। प्रदेश में कड़ाके की ठंड लोगों को कंपा रही है। रविवार को बाराबंकी, तापमान 5 कानपुर, इटावा, शाहजहांपुर में रात का डिग्री से नीचे पहुंच गया। बरेली, हरदोई में भी पारा पांच डिग्री के करीब दर्ज किया गया। 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इटावा में 3.8, बाराबंकी में 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

रविवार को प्रदेश के पश्चिम व तराई के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। कोहरे के प्रकोप के साथ गलन भरी पछुआ ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। जिन इलाकों में धूप हुई, वहां भी गलन हावी रही। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट यानी शीत दिवस होने की आशंका जताई है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कानपुर और इटावा में आंशिक शीतलहर जैसे हालात के आसार हैं। पहाड़ों से आ रही पछुआ के असर

से प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, बिजनोर मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

22 जिलों में तापमान में भारी गिरावट की चेतावनी: कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में। 

कश्मीर-उत्तराखंड में जम गए नदी-नाले

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत में अब गलन वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर बर्फबारी के बाद पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है और कई इलाकों में नदी-नाले और जलस्रोत जम गए हैं। उत्तर से पूर्वोत्तर और पश्चिम से पूर्वी राज्यों तक कोहरे का कहर भी बना हुआ है। इस तरह मौसम की मार से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल से लेकर प्लेन के सफर पर असर पड़ा है।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों, खासकर गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ और पिथौरागढ़ जैसे क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और पाले के कारण नदियां, नाले और झरने जम गए हैं। इससे तापमान शून्य से 11-12 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।

हिमाचल में लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.3 डिग्री दर्ज हुआ। ब्यूरो

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar