Home PRIMARY KA MASTER NEWS Uptet Update : यूपी टीईटी कराने पर नहीं हो सका फैसला 

Uptet Update : यूपी टीईटी कराने पर नहीं हो सका फैसला 

by Manju Maurya

 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में नए साल की पहली तथा कुल दूसरी बैठक में भी 29–30 जनवरी को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आयोजन/स्थगन पर निर्णय नहीं लिया जा सका। मंगलवार को हुई दूसरी बैठक से अभ्यर्थी किसी निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन निर्णय टल गया।

आयोग द्वारा जारी भर्ती के विभिन्न चरणों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने तथा विभिन्न परीक्षा एजेंसियों से किए गए समझौता पत्र (एमओयू) का परीक्षण करने के लिए आयोग द्वारा भर्ती के विभिन्न चरणों के लिए एसओपी तैयार कर परीक्षा नियंत्रक से आगामी बैठक में प्रस्तुत करने और उसके बाद परीक्षा संबंधी तिथियों के निर्धारण का निर्णय लिया गया है। इससे निर्धारित तिथि पर टीईटी का आयोजन संभव नहीं हो सका।

इसके अलावा भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी विसंगतियों से बचने के लिए पूर्व में हुए एमओयू के परीक्षण करने के निर्णय से भी परीक्षाओं के आयोजन में देरी होगी। टीईटी के लिए अभी आवेदन नहीं लिए गए हैं। इसके लिए जिस पोर्टल पर आवेदन लिया जाना है, वह अभी तैयार नहीं है। पोर्टल तैयार होने, उसके बाद विज्ञापन जारी कर आवेदन लेना, परीक्षा एजेंसी चयन, प्रश्नपत्र मॉडरेशन, परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को देखते हुए माना जा रहा है कि अगली बैठक में टीईटी के स्थगन पर निर्णय लिया जा सकता है।

इसी क्रम में वर्ष 2022 की लंबित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती परीक्षा के आयोजन में भी विलंब होना तय है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar