प्रयागराज : विद्युत विभाग के अफसर भी खूब हैं। हजार रुपये भी बिजली का बिल बकाया हो जाता है तो उपभोक्ता को दिन भर में तीन बार काल किया जाएगा, वहीं विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी भूलते जा रहे हैं। हालत यह है कि विद्यालयों में पैसा जमा करा लिया गया लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया। वह कोई एक या दो विद्यालय नहीं, बल्कि 151 विद्यालय हैं, जहां 2023 से पैसा जमा होने के बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया। सीडीओ हर्षिका सिंह ने मंगलवार को समीक्षा के दौरान संबंधित एक्सईएन के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही उन्हें नोटिस जारी कराते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
संगम सभागार में हुई इस बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग की
योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा सीडीओ ने शिक्षा निदेशक, लखनऊ द्वारा जनपद के कुल 218 विद्यालयों में विद्युत संयोजन के लिए 2023 में ही कुल 3 करोड़ 82 हजार 207 रुपये आवंटित किए जाने तथा 205 विद्यालयों द्वारा झटपट पोर्टल के माध्यम से विद्युत वितरण खंड को भुगतान किए जाने के बावजूद भी मात्र 54 विद्यालयों में कनेक्शन देने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। जिले में अभी 151 विद्यालयों में कनेक्शन
सीडीओ ने समीक्षा के दौरान संबंधित एक्सईएन के प्रति जताई कड़ी नाराजगी
निर्माणाधीन विद्यालयों में अवशेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के दिए निर्देश
नहीं दिया जा सका है। उन्होंने बीएसए से बैठक से अनुपस्थित बीईओ का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। कोरांव, होलागढ़ और धनुपूर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण प्लस एप पर फीडिंग कम पाए जाने पर स्पष्टीकरण तलब किया। चाका में आधारविहीन बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र के लिए लंबित फार्मों की संख्या अधिक होने पर बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए अनिल कुमार मौजूद रहे।