नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया। बजट में कई बड़े एलान किए गए, जिसमें कैंसर की दवाएं सस्ती करने, आयुर्वेदिक एम्स खोलने, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने संबंधी घोषणाएं शामिल हैं। लेकिन इस बार के बजट में इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई है।
सत्ता पक्ष के नेताओं ने बजट को ऐतिहासिक बताया है और इसे विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर बताया है। जबकि विपक्ष ने इसे ढकोसला बताते हुए कहा कि इस बार के बजट में कोई विजन नहीं दिखा। बजट में आम आदमी को क्या मिला, इसका सामान्य अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ।
बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ, इसकी लिस्ट देखिए…
क्या सस्ता हुआ:
कैंसर की दवाएं
7 दुर्लभ बीमारियों से संबंधित विशेष मेडिकल उद्देश्यों के लिए दवाएं, औषधियां और भोजन
व्यक्तिगत उपयोग के लिए इंपोर्ट की गई दवाएं और औषधियां
माइक्रोवेव ओवन के लिए जरूरी कंपोनेंट
विमानों के इंजन सहित पार्ट या कंपोनेंट
सोलर ग्लास सामग्री
न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के लिए इंपोर्ट किए गए सामान
क्रिटिकल मिनरल के लिए पूंजीगत सामान
स्मार्टफोन व अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम
लेदर आइटम मसलन जूते, बैग और जैकेट
मखाना और भुने हुए नट्स, बादाम, अखरोट
क्रिकेट बैट से लेकर टेनिस रैकेट तक
क्या महंगा हुआ:
कम कीमत वाले इंपोर्ट किए गए छाते
पोटेशियम हाइड्रोक्साइड
ATM या कैश डिस्पेंसर मशीन और उसके पार्ट व कंपोनेंट
विदेशी क्रू के लिए फिल्म और ब्रॉडकास्टिंग उपकरण
चिड़ियाघर के लिए इंपोर्ट किए गए जानवर और पक्षी
अमोनियम फॉस्फेट या नाइट्रो-फॉस्फेट उर्वरक और नेफ्था उर्वरक
कॉफी रोस्टिंग, ब्रूइंग या वेंडिंग मशीनें
अरंडी का ऑयल केक
शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटका
लग्जरी घड़ियां