Home PRIMARY KA MASTER बड़ी कार्रवाई : शासन ने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को किया निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

बड़ी कार्रवाई : शासन ने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को किया निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

by Manju Maurya

शिक्षक खुदकुशी प्रकरण में देवरिया की बीएसए निलंबित, पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार

देवरिया/गोरखपुर, हिटी। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के खुदखुशी प्रकरण में शासन ने शुक्रवार को देवरिया की बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशक, लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

डायट प्राचार्य अनिल कुमार को बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा इस मामले में 16 लाख रुपये के लेनदेन में मध्यस्थता करने के आरोपी विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीएसए और लिपिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। संयुक्त शिक्षा निदेशक जांच अधिकारी बनाए गए हैं।

थाना कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार

विकास खंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। गत 20 फरवरी की रात उन्होंने फांसी लगा ली थी। आत्महत्या से पूर्व उन्होंने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह समेत अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सुसाइट नोट और

वीडियो जारी किया था। शासन और जिला स्तरीय कमेटी की जांच में बीएसए दोषी पाई गईं। इसके बाद डीएम दिव्या मित्तल ने 23 फरवरी को बीएसए के निलंबन के लिए शासन को अपनी संस्तुति भेजी थी।

उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शिथिलता तथा लगभग एक वर्ष तक प्रभावी कार्रवाई न करने का प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर शासन ने बीएसए को निलंबित कर दिया। उन्हें कार्यालय शिक्षा निदेशक बेसिक, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।

✅🛑 #ब्रेकिंग

कार्रवाई : शासन ने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को किया निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

एडीएम की संस्तुति पर हुई कार्रवाई, संयुक्त शिक्षा निदेशक बनाए गए जांच अधिकारी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar