जागरण, लखनऊः वर्ष 2011 के बाद एक बार फिर जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। *पहले चरण में प्रदेश के 27 जिलों के मास्टर ट्रेनरों को 17 फरवरी से 20 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।* प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने जिलों में फील्ड में काम करने वाले जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से हो सके।

इन 27 जिलों में आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, गाजियाबाद, बलिया, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, गौतम बुद्ध नगर, गाजीपुर, हापुड़, हाथरस, झांसी, ललितपुर, मथुरा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली, सोनभद्र और वाराणसी शामिल हैं। *पहले चरण में हाउसहोल्ड सर्वे कराया जाएगा, जो 20 मई से 20 जून के बीच होगा।* इस दौरान जनगणना कर्मी घर-घर जाकर 33 प्रश्न पूछेंगे