बहराइच, । मेलापुरवा प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को दोपहर में शिक्षण कार्य के दौरान एक युवक लाठी लेकर स्कूल में घुसा। उसने प्रधान शिक्षिका को निलंबित कराए जाने व देख लेने की धमकी दी। इसके चलते शिक्षकों व छात्र छात्राओं में अफरातफरी मच गई। प्रधान शिक्षिका ने बीएसए को मामले से अवगत कराया और थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। तेजवापुर ब्लाक का बालासराय के मजरे मेलापुरवा प्राथमिक विद्यालय हरदी थाने के इलाके में है। नई दिल्ली आईएसएच, माल रोड निवासनी जाहिदा पुत्री मोहम्मद शरीफ यहां प्रधान शिक्षिका है। मंगलवार को दोपहर
10:45 बजे जब विधालय में शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रोहित दीक्षित लाठी लेकर विधालय में घुसे। प्रधान शिक्षिका जाहिदा का आरोप है कि उन्होंने निलंबित कराए जाने व देख लेने की धमकी दी। इसके चलते स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षकों व छात्र छात्राओं में अफरातफरी मच गई। शिक्षण कार्य प्रभावित हो गया।
पीड़िता प्रधान शिक्षिका ने बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी को इस घटना से अवगत कराते हुए रोहित को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी की तलाश की जा रही है।