स्टेट हेल्थ कार्ड के लाभार्थी eKYC करते हुए इन बातों का ध्यान जरूर रखें –
“पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना” और “आयुष्मान वय वंदना योजना” दोनों योजनाओं के लिए एक ही ई-केवाईसी प्लेटफ़ॉर्म लागू है।
ई-केवाईसी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप अपनी पात्रता के अनुसार सही योजना का चयन करें।
यदि आप सरकारी सेवक या सेवानिवृत्त सरकारी सेवक हैं, तो ई-केवाईसी करते समय “दीन दयाल उपाध्याय योजना” का विकल्प चुनें।
“आयुष्मान वय वंदना योजना” का चयन केवल 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों हेतु है।
यदि कोई लाभार्थी गलती से वय वंदना योजना चुन लेता है, तो उसे “पण्डित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना” से ऑप्ट-आउट होना पड़ेगा, और वह दोबारा इसमें सम्मिलित नहीं हो सकेगा।
सही योजना का चयन करने पर ही लाभार्थी को उत्तर प्रदेश सरकार की निःशुल्क एवं कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।