सुल्तानपुर। हाईस्कूल की एक ही मार्कशीट के आधार पर सुल्तानपुर और जौनपुर में एक नाम से तैनात शिक्षक वर्षों से नौकरी कर वेतन उठा रहे हैं। बीईओ की जांच में हकीकत उजागर होने पर सुल्तानपुर में तैनात शिक्षक का वेतन रोका गया है। जौनपुर के शिक्षक के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग दोनों में से असली शिक्षक की पहचान में जुटा है।
बल्दीराय विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बदरी अहीर में तैनात सहायक अध्यापक धीरेंद्र कुमार यादव के अभिलेखों में हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 1994, अनुक्रमांक 1057783, क्रमांक 4105641, जन्मतिथि 5 जुलाई
सुल्तानपुर, जौनपुर में तैनात असली कौन… ढूंढ रहा विभाग
1977 और पिता का नाम लालता प्रसाद यादव दर्ज है। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा यूपी बोर्ड से जौनपुर के एसआई कॉलेज शाहपुर सिकरारा से उत्तीर्ण की थी। नियुक्ति एक अगस्त 2013 को आजमगढ़ के प्राथमिक विद्यालय दरियापुर नेवादा में हुई। जांच में सामने आया कि यही शैक्षिक विवरण जौनपुर के कंपोजिट विद्यालय सादत तिंदौली में तैनात शिक्षक के अभिलेखों में भी दर्ज है। उनकी नियुक्ति सात जनवरी 2006 की है। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि नोटिस जारी करने के साथ ही सुल्तानपुर के शिक्षक का वेतन रोका गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।